आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार ने एक के बाद एक दो वाहनों को चपेट में लिया, भीषण हादसे में चार की मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर पडे शव को देख लोग सन्न रह गए।
यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही आई 20 कार ने सुरीर के समीप सड़क किनारे खड़े बाइक और ओमनी कार सवार रौंद दिए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो ही और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। यमुना सोमवार सुबह आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ आई 20 कार आ रही थी, मथुरा क्षेत्र में माइल स्टोन 84 के तेज स्पीड कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक को टक्कर मार दी, इसके बाद वहां खडी वैन में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र कुमार (32) पुत्र सूरज प्रसाद निवासी हँसी परजी सराय मेहदीराय प्रतापगढ़ एवं धर्मेंद्र (40) पुत्र हीरालाल निवासी चूना भट्ठा चंडी मंदिर कैंट पंचकूला हरियाणा की मौत हो गई।
चार की हुई मौत
हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र कुमार (32) पुत्र सूरज प्रसाद निवासी हँसी परजी सराय मेहदीराय प्रतापगढ़ एवं धर्मेंद्र (40) पुत्र हीरालाल निवासी चूना भट्ठा चंडी मंदिर कैंट पंचकूला हरियाणा और वैन में बैठे ओमनी कार में सवार भीकम सिंह (50) निवासी किरावल नगर दिल्ली सहित चार की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे पर पडे शवों को देख लोगों के होश उड गए। महेश कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार एवं श्रुति निवासी दयालपुर दिल्ली घायल है।
चार लोग हिरासत में लिए
हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, आई 20 कार में सवार चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।