आगरालीक्स…आगरा में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन पहले घर पर कब्जा दिलाने गए थे. छत से गिर गई थी गर्भवती महिला..
आगरा के थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत कालिंदी विहार में तीन दिन पहले मकान खाली कराने और कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस की कार्रवाई को दौरान एक गर्भवती महिला छत से नीचे गिर गइ्र थी. आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर उसे छत से फेंका गया था. इस मामले में डीसीपी ने अब दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.ये था मामला
कालिंदी विहार के आयुष विहार में प्रेमला रहती हें. प्रेमलता पत्नी शिशुपाल एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करती हैं. दोनों पति पत्नी मजदूरी करते हैं. आयुष विहार में इनका 50 वर्गगज का दो मंजिला मकान है. उनका कहना है कि 29 जून 2024 को उन्होंने अपने इस मकान का बैनामा बबली देवी के नाम किया था. बबली देवी ने बैनामा से पहले उन्हें 1.11 लाख रुपये दिए थे. बैनामा में 7.70 लाख रुपये का चेक खोला था. बबली देवी उसका भुगतान कराने बैंक ले गई. उस पर दोनों ओर हस्ताक्षर करा लिए. इसके बाद बबली धोखे से चेक ले गई. बाद में 24 जून को उनके खिलाफ मारपीट और चोरी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया.
गर्भवती छत से नीचे गिरी
प्रेमलता ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर थी. घर में पति शिशुपाल और बेटे की बहू नेहा थी. दोपहर दो बजे पुलिसकर्मी मकान खाली कराने के लिए पहुंचे. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहुंचते ही गाली गलौज कर गेट खुलवाने की कोशिश की. डर के कारण नेहा ने गेट नहीं खोला तो चार पुलिसकर्मी पड़ोसी के घर से छत के रासते से उनके घर में घुस गए. कुछ पुलिसकर्मी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने नेहा से मारपीट की और उसे छत से फेंक दिया. नेहा दो माह की गर्भवती थी और वह चोटिल हो गई. डीसीपी सिटी ने इस मामले में जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.