आगरालीक्स… अब समय आ चुका है, कॉमर्शियल क्रॉप की तरफ बढ़े, आगरा के होटल जेपी पैलेस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सहयोग से द्वितीय इंटरनेशनल बायर-सैलर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में कहा गया कि किसानों की आय बढ़ानी है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कॉमर्शियल फसल की तरफ बढ़े, उन्होंने बताया कि यूपी राज्य तिलहन योजना में 16 लाख किसानों को बीज उपलब्ध कराया है तिलहन तथा दलहन में 2035 तक यूपी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम खाद पानी तथा कम समय में दलहन तिलहन की फसल करने की बात की जिससे ऑयल सीड प्रोसेसिंग इकाई हेतु कंपनिया आएंगी, दोगुना कीमत मिलेगी।
उन्होंने किसानों से सब्सिडी बाली 30 हजार सोलर पंप हेतु आवेदन करने तथा बिजली का पैसा बचाने के साथ जलवायु, पर्यावरण बचाने, कृषि यंत्र योजना का लाभ लेने की बात की। मा. कृषि मंत्री जी ने कहा कि सभी विकास खंडों पर मौसम विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे, किसान अपनी जमीन को खाली न छोड़ें जायद की फसल भी लगाए, दो गुनी चार गुनी आय प्राप्त करें सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है। किसानों को स्प्रिंकलर सिंचाई हेतु प्रोजेक्ट को दिखाया गया।