आगरालीक्स… आगरा में ईद पर सुबह दो घंटे के लिए ताजमहल में फ्री एंटी रही, ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।
देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं।

कोरोना के बाद इंटरनेशनल प्लाइट को अनुमति मिलते ही ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में मंगलवार को ईद पर सुबह सात से नौ बजे तक ताजमहल में फ्री एंट्री रही। बड़ी संख्या में ताज महल में लोग पहुंचे।
दो साल बाद ताजमहल में हुई नमाज
कोरोना के चलते दो साल तक ताजमहल में ईद पर नमाज नहीं हुई थी। इस बार ईद उल फितर पर ताजमहल में नमाज आद की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी, ताजमहल के बाहर फतेहपुरी मस्जिद और काली मस्जिद में भी नमाज हुई।