आगरालीक्स…आगरा में रेस्टोरेंट पर चल रहा था हुक्का बार. पुलिस ने परिंदा रेस्टोरेंट पर मारा छापा. तीन अरेस्ट…
आगरा में हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से हुक्का बार चलता हुआ मिला. पुलिस ने सूचना पर यहां छापा मारा तो पुलिस को हुक्का बार संचालित होते मिला. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है.
मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित परिंदा रेस्टोरेंट द स्काई एण्ड डिस्क लॉज का है. पुलिस को यहां अवैध रूप से हुक्काबार संचालित होने की सूचना मिली. इस पर पुलिस ने यहां छापा मारा तो सूचना सही निकली. यहां अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहा था. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को अरेस्ट किया और यहां से नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं.
ये तीन किए गए अरेस्ट
अरविंद राणा पुत्र रामवीर सिंह राणा निवासी वैभव एन्क्लेव कर्मयोगी, कमला नगर
हिमांशु सक्सेना पुत्र राजीव सक्सेना निवाीस मधु नगर थाना सदर
कुवेंद्र पुत्र दुर्जन सिंह निवासी पथौली थाना शाहगंज

पुलिस ने मौके से दो हुक्का, पाइप, चिलम, कोयले के टुकड़े, कोयले के अधजले टुकड़े, मिन्ट, चीफ, चॉकलेट, डबी स्पेशल, खुला चिल्ड पान सूट, बीयर की खाली कैन, ब्लेक बकार्डी सहित कई सामान बरामद किया है. पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.