आगरालीक्स … आगरा में वायरल हेपेटाइटिस बी और सी की एसएन में जांच और दवाएं फ्री हैं, निजी सेंटर पर इलाज महंगा है। ( Agra News : Free Viral Hepatitis B & C test & treatment in SNMC, Agra#Agra)
नेशनल वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेट रेफरेंस लैबोरेटरी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग व मेडिसिन विभाग, एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा द्वारा वायरल हेपेटाइटिस विषय पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, रेजिडेंट, व कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी व सी की जानकारी, जागरूकता, जांच, उपचार व निदान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मरीज़ों को हैपेटाइटिस बी और सी की फ्री जांच ,निदान एवं उपचार तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है।
स्टेट रिफरेन्स लैब एसएन मेडिकल कॉलेज की नोडल ऑफिसर माइक्रोबायोलॉजी की डॉ आरती अग्रवाल ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस की ओपीडी की अलग से व्यवस्था है।मेडिकल ट्रीटमेंट सेंटर एसएन मेडिकल कॉलेज के नोडल ऑफिसर डॉ सूर्यकमल , मेडिसिन विभाग से हैं।