मथुरालीक्स…Mathura News : . वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज रात में पदयात्रा का महिलाएं विरोध कर रही हैं, हाथ में तख्यितां लेकर रात में पदयात्रा ना करने की मांग की जा रही है। जानें कारण। ( Mathura News : NRI Green Colony women opposes Premanand Maharaj padyatra in night#Mathura)
वृन्दावन में श्रीराधेकेलि कुंज आश्रम से रात दो बजे संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा के लिए निकलते हैं, उनके दर्शन के लिए रात 12 बजे के बाद से ही आश्रम से लेकर पदयात्रा मार्ग पर दोनों तरफ लोग खड़े हो जाते हैं। भजनों की धुन, उनके नाम के जयकारे के साथ ही दर्शन के लिए पहुंचे लोग बम पटाखे भी चलाते हैं।
एनआरआई ग्रीन कॉलोनी की महिलाएं कर रहीं विरोध
वृन्दावन में श्रीराधेकेलि कुंज आश्रम से पदयात्रा मार्ग पर एनआरआई ग्रीन कॉलोनी है। ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं में रात में पदयात्रा का विरोध शुरू कर दिया है उनका कहना है कि रात के समय तेज आवाज और बम पटाखों की आवाज से नींद टूट जाती है। बीमार और बुजुर्गों को परेशानी होती है, कामकाजी महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती है, इससे काम भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों की इस समस्या को देखते हुए रात में पदयात्रा बंद करने की मांग की है।