आगरालीक्स …..आगरा में एफएसडीए ने छापे में मैंगो जूस के टेट्रापैक बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। भारी मात्रा में टेट्रापैक जब्त किए हैं। मशीन सील करने के साथ मुकदमा दर्ज किया है।

एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राची टॉवर स्थित श्रीराधाक्रष्ण एजुकेशन इंस्टीटयूट परिसर में मैंगो जूस बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। यहां से टीम ने मैंगो टेस्टी फ्रेश की 100 एमएल की बोतलों के कार्टन जब्त किए हैं, इन पर राजेश इंटरप्राजेज दहतौरा लिखा था लेकिन निर्माता का नाम, पता, भारतीय मानक ब्यूरो का प्रमाणपत्र बैच नंबर दर्ज नहीं था। पानी के पाउच भी फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे थे।
मशीन सील, मुकदमा दर्ज
इस मामले में मैंगो जूस बनाने वाली मशीन सील कर दी है। जिस जगह यह फैक्ट्री चल रही थी उसके स्वामी अजीत पराशर और अजीत से किराए पर कमरे लेकर फैक्ट्री संचालित कर रहे चंद्रप्रकाश धनकानी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सैंपल लिए गए हैं।