आगरालीक्स…. आगरा में मौसम बदलने से खांसी बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है, क्या सावधानी बरतें।

मानसून की बारिश के साथ ही उमस भी कम नहीं हो रही है। गर्मी में बच्चे ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं। इससे वायरल संक्रमण की समस्या हो रही है। खांसी और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या ओपीडी में बढ़ गई है।
बच्चों को बारिश में न भीगने दें, बाहर का खाना न दें
इस मौसम में पेट संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। बच्चों को इससे बचाने के लिए बाजार के खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड का सेवन न करने दें। बच्चों को बारिश में न भीगने दें। गर्मी और उमस में आइसक्रीम न दें।