आगरालीक्स ….आगरा में होली पर एक कंपनी का 2200 किलो एक्सपायर बेसन पकड़ा, गडढा खोदकर नष्ट कराया बेसन, कार्रवाई।

आगरा में एफएसडीए ने होली को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसडीए के सहायक आयुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि आवास विकास कॉलोनी में एक कंपनी का 22 कुंतल बेसन दुकान में सप्लाई किया जा रहा है, यह बेसन एक्सपायर है। टीम ने जिस ट्रक में बेसन जा रहा था उसे पकड़ लिया।
1.85 लाख रुपये का बेसन कराया नष्ट
टीम ने ट्रक से बेसना उतरावाया, ट्रक में 22 कुंतल बेसन था, जांच करने पर पता चला कि बेसन एक्सपायर हो चुका है। टीम ने आवास विकास कॉलोनी में ही गडढा खुदवाकर बेसन को नष्ट करा दिया। इसके सैंपल भी लिए गए हैं, बेसन की कीमत 1.85 लाख रुपये बताई गई है। अभी जांच चल रही है।