आगरालीक्स …आगरा में मिशनरी, कान्वेंट, यूपी बोर्ड के स्कूलों को शिक्षकों और संसाधनों का ब्योरा यू डायस पोर्टल पर देना है। मगर, स्कूल संचालक ब्योरा दर्ज नहीं कर रहे हैं, 5360 में से 3630 शिक्षकों ने ही ब्योरा दिया है।

जिले में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के 5360 स्कूल हैं, इन स्कूलों में 10 लाख छात्र हैं। यू डायस पार्टल पर स्कूलों के शिक्षकों और संसाधन का ब्योरा दर्ज करना है। 5360 में से 3630 स्कूलों ने ही ब्योरा दर्ज किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को ब्योरा दर्ज करना है। अभी तक 3630 स्कूलों ने ही ब्योरा दर्ज किया है।