आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एफएसडीए का छापा, खतरनाक केमिकल लेड क्रोमेड से चमकाई जा रही थी हल्दी सीज, 130 किलो खराब पनीर मिला कराया नष्ट। ( Agra News: FSDA seize 2000 KG Turmeric, Lead Chromate use for shining)
आगरा में एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी के अनुसार, टीम ने एमआर स्पाइसेज फाउंड्री नगर में छापा मारा। यहां ड्रमों में साबुत हल्दी भरी हुई थी। जांच में सामने आया कि साबुत हल्दी को चमकाने के लिए लेड क्रोमेट में धोया जा रहा है। यह केमिकल शरीर के लिए घातक होता है। 2000 किलो साबुत हल्दी जब्त की गई है। इस हल्दी को आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में सप्लाई किया जाना था। हल्दी की कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है।
130 किलो पनीर कराया नष्ट
टीम ने छलेसर में मुकेश डेयरी पर छापा मारा। पांच क्विंटल पनीर तैयार करने की जानकारी दी गई। दूध की जगह मिल्क पाउडर के इस्तेमाल से पनीर तैयार होने की आशंका पर 130 किलो पनीर नष्ट करा दिया गया।
इसकी कीमत करीब 31200 रुपये है। फाउंड्री नगर सिथत अजंता डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। नगला आशा स्थित फूडियस फूड वल्ड सोया सॉस बनाई जा रही थी, 34 बॉक्स जब्त किए गए हैं।