आगरालीक्स ..Agra News:.डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पेटेंट फाइलिंग और बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी दी गई। ( Agra News: Workshop on patent filing in DBRAU, Agra)
विवि में हुई कार्यशाला में सतीश कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई ने पेटेंट फाइलिंग, ट्रेडमार्क और कापीराइट से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही एमएसएमई द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय योजनाओं और सहयोग के बारे में बताया। सुचिता शाह, वरिष्ठ प्रबंधक, इनोबले आइपी ने पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पर चर्चा की और पेटेंट योग्यताओं को विस्तार से समझाया। कहा कि नवाचार का मौलिक और अप्रत्याशित होना आवश्यक है, तभी वह पेटेंट योग्य होता है। कुलपति प्रो. आशु रानी द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता विजेता अल्पना मौर्य, आदित्य कश्यप, अर्पित कश्यप, तपस कुशवाहा और प्राची भदौरिया को प्रशस्ति पत्र दिए गए। संयोजक प्रो. गौतम जैसवार, रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।