आगरालीक्स…आगरा में संडे के रैनी डे बनने के पूरे चांस. 28 से 31 अगस्त तक अच्छी बारिश के आसार. इससे पहले मौसम रहेगा साफ..गर्मी बढ़ेगी…जानें आज का तापमान
आगरा में मौसम का परिवर्तन लगातार जारी है. कभी तेज धूप निकल आती है तो कभी बादल छाने लगते हैं. कभी-कभी बूंदाबांदी भी होने लगती है. मौसम विभाग द्वारा लगातार आने वाले दिनों का पूर्वानुमान किया जाता है. इस बार मौसम विभाग ने 28 अगस्त से शहर में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि संडे एक बार फिर से रैनी डे हो सकता है. इसके अलावा 31 अगस्त तक बारिश हो सकती है. हालांकि कल 26 व 27 अगस्त को मौसम साफ ही रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई है तो वहीं न्यूनतम तापतान कम हुआ है.