आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से फिर आने लगी राहत. फिर तेजी से घट रही कोरोना मरीजों की संख्या. प्रशासन ने जारी किया अपडेट
आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर से कमी देखी जा रही है. राहत की खबर है कि अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं नये मरीजों की संख्या में कमी आई है. प्रशासन ने नया अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 1428 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं इस दौरान 8 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. आगरा में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों कीस ंख्या 49 रह गई है.