आगरालीक्स…जीडी गोयंका में हुआ ‘फनब्रेला’. छोटे—छोटे बच्चों ने पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, डांस में दिखाया ऐसा टैलेंट कि जमकर बजीं तालियां
रविवार को जीडी गोएंका जूनियर विंग कमला नगर में “फनब्रेला ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एजुकेशन बॉक्स के लव अग्रवाल और जीडी गोएंका पब्लिक स्कूल जूनियर विंग ने सम्मिलित रूप से किया। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रुति सिन्हा, डॉक्टर सपना गोयल, रोशनी गिदवानी तथा दीप्ति जादौन थे।
इस अवसर पर अलग अलग प्रतियोगिताओं जैसे-चित्रकारी, फैंसी ड्रेस, नृत्य आदि का आयोजन किया गया। विभिन्न रंग रूप, मनमोहक पहनावों को धारण कर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जजों तथा सभी के मन को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। कलरिंग, ड्राइंग, डांस, फैंसी ड्रेस सभी गतिविधियों में बच्चों ने सराहनीय प्रस्तुतियां दी। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनकी प्रस्तुतियों के अनुरूप उनको पुरस्कृत किया गया।
ये बच्चे बने विजयी
कलरिंग :-
● श्रेणी 2
- इशानी अग्रवाल
- जियांशी
- रिधान अग्रवाल
● श्रेणी 3 - कायरा
- प्राणवी
- मैत्री अग्रवाल
चित्रकला :-
● श्रेणी 4
- आराध्य गर्ग
- रिद्धिमा गुप्ता
- अनुष्का जैन
फैंसी ड्रेस:-
● श्रेणी 1
1.नायशा
2.सांझी गोयल
3.वामिका
● श्रेणी 2
1.रणविजय
2.अथर्व बंसल
3.रिधम अग्रवाल
नृत्य:-
● श्रेणी 3
- मैत्री अग्रवाल
- कुशाग्र जैन
- अद्वैत गोयल
● श्रेणी 4 - आरूष अग्रवाल
- पर्ल जैन
- साध्वी बघेल
कार्यक्रम का संचालन शिल्पी गोयल ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जूनियर विंग की हेड मिस्ट्रेस निवेदिता महाजन ने धन्यवाद दिया.