आगरालीक्स…. आगरा में गंगाजल की सप्लाई हुई शुरू, आपके घर भी पहुंच गया पानी, नहीं पहुंचा तो कुछ देर में आने वाला होगा।
आगरा में बुलंदशहर से गंगाजल की आपूर्ति पांच दिन से बंद थी लेकिन शुक्रवार से गंगाजल मिलने लगा है। आगरा में गंगाजल की आपूर्ति बढ़ने के साथ ही सिकंदरा और जीवनीमंडी से पानी की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है।

जीवनीमंडी से गंगाजल की आपूर्ति
शुक्रवार सुबह जीवनीमंडी वाटर वक्र्स पर गंगाजल पहुंचने के बाद पानी की आपूर्ति बढ़ा दी गई। पुराने शहर के साथ ही यमुना पार में सुबह आठ बजे के बाद पानी पहुंचने लगा है। कई दिनों से लोग पानी न पहुंचने से परेशान था।
सिकंदरा से भी गंगाजल की आपूर्ति
सिकंदरा वाटरवक्र्स से यमुना जल की आपूर्ति की जा रही थी लेकिन गंगाजल पहुंचने के बाद सुबह नौ बजे से गंगाजल की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। अब पानी का संकट नहीं रहेगा।