आगरालीक्स …..आगरा के सेंट एंथनीज और होटल पार्क इन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, जानें पूरा प्रकरण।
आगरा में अभिभावकों की संस्था पापा के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन का आरोप है कि 18 अक्टूबर को सेंट एंथनीज स्कूल से तीसरी कक्षा की छात्राओं को पिकनिक पर फिरोजाबाद ले जाया गया, पिकनित के दौरान फिरोजाबाद हाईवे स्थित होटल पार्क इन पर बस रुकी और छात्राओं को होटल में लंच कराया गया। लंच में बच्चों को चाउमीन दी गई, एक छात्रा की चाउमीन में मरी हुई छिपकली और मकड़ी पड़ी हुई थी। इससे छात्राओं को उल्टी हो गई। आरोप है कि बच्चों को स्कूल की तरफ से प्राथमिक उपचार नहीं दिलवाया गया।

घर जाकर भी की उल्टी
पापा संस्था का कहना है कि बच्चों ने घर जाकर भी उल्टी की, जब अभिभावकों ने पूछा तो बच्चों ने खाने में छिपकली मिलने की बात कही। वाटस एप ग्रुप पर अभिभावकों ने आक्रोश व्यक्त किया, पापा संस्था से भी शिकायत की। स्कूल प्रबंधन के सहयोग न करने पर पापा संस्था के पदाधिकारी एसपी सिटी विकास कुमार से मिले।
मुकदमा दर्ज करने की मांग
पापा संस्था के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी विकास कुमार से सेंट एंथनीज स्कूल और होटल पार्क इन फिरोजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की, एसपी फिरोजाबाद को पत्र लिखा गया है। इस मामले में मीडिया से स्कूल प्रबंधन ने बात नहीं की है, अपना पक्ष नहीं रखा है।