Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Gastro Problem increases after Holi in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Gastro Problem increases after Holi in Agra #Agra

272

आगरालीक्स…Agra News :त्योहार के बाद अस्पतालों में पेट रोगियों की भीड़ बढ़ी हुई है, आस्था पैथोलॉजी कीं डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग से जानें इसके पीछे की वजह और कौन सी जांच है जरूरी… ( Agra News : Gastro Problem increases after Holi in Agra #Agra )

आगरा में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई लेकिन अब अस्पतालों में पेट से संबंधित समस्याओं वाले मरीज बढ़ गए हैं। हर बार ही त्योहारों के बाद खानपान को लेकर बरती गई लापरवाही हमें अक्सर परेशानी में डाल देती है। आज हमने आगरा की प्रतिष्ठित आस्था पैथोलॉजी की डायरेक्टर और चीफ पैथोलॉजिस्ट डॉ. ऋतु गर्ग से इस विषय पर बात की।

डॉ. ऋतु ने बताया कि त्योहारों के दौरान हम खान—पान को लेकर बड़ी लापरवाही बरतते हैं। मीठा और चिकनाईयुक्त खाने में कोई सावधानी नहीं रखते। ऐसे में एक जांच जो जरूरी हो जाती है वो है लिपिड प्रोफाइल। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर का पता लग जाता है। सबसे बड़ी सतर्कता यह हो जाती है कि हार्ट से जुड़े किसी जोखिम का पता लग जाता है।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से पता चलता है कि आपके खून में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कितना है, जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। इससे पता चल सकता है कि आपको हृदय रोग होने का कितना खतरा है, जिससे आप समय रहते उपाय कर सकते हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते हैं।

इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से डायबिटीज और लिवर से जुड़ी समस्याओं के साथ ही अन्य बीमारियों या उनकी संभावना का भी पता लग जाता है। इससे आप डॉक्टर से सलाह मशविरा कर आवश्यक दवा और जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कैसे किया जाता है?

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट एक रक्त परीक्षण है, जिसमें खून के नमूने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर मापा जाता है। इसके लिए 9 से 12 घंटे तक उपवास करना चाहिए, यानी टेस्ट से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए, सिर्फ पानी पी सकते हैं। टेस्ट कराने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना ठीक रहता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!