आगरालीक्स…Agra News: आगरा सहित देश भर में जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट से फूड आइटम व घर का सामान पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स की आज यानी 31 दिसंबर को हड़ताल। न्यू ईयर पार्टी के लिए घर पर नहीं मंगा सकेंगे आनलाइन खाना और अन्य सामान, जानें कारण। ( Agra News: Gig workers on strike today on 31st December 2025#Agra)
जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, जेप्टो सहित अन्य प्लेटफॉर्म घरों तक खाने के साथ ही दैनिक इस्तेमाल के उत्पाद पहुंचा रहे हैं। पिछले कुछ समय से इन उत्पादों को घर तक पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स 10 मिनट डिलीवरी मॉडल को अपने लिए असुरक्षित मानने के साथ ही न्यूनतम आय 24 हजार रुपये महीने करने और 20 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट तय करने सहित 10 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
31 दिसंबर को देश भर में हड़ताल
गिग वर्कर्स ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए 31 दिसंबर का दिन चुना है इस दिन न्यू ईयर पार्टी घर पर मनाने के लिए लोग आनलाइन बुकिंग करते हैं। घर पर फूड आइटम और अन्य सामान मंगाते हैं। इसे देखते हुए गिग वर्कर्स ने 31 दिसंबर को देश व्यापी हड़ताल का आह्रवाहन किया है। इस लिहाज से आज गिग वर्कर्स काम नहीं करेंगे।