Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: Girl pretending to be SP Kasganj called, two bullion traders arrested…#agranews
आगराबिगलीक्स

Agra News: Girl pretending to be SP Kasganj called, two bullion traders arrested…#agranews

179

आगरालीक्स…हेलो, मैं एसपी कासगंज, तुरंत अरेस्ट करो इन दो सराफा कारोबारियों को. आगरा आए इस फोन ने करा दिया सराफा बाजार बंद, हकीकत जान उड़ गए होश

आगरा आए एक फोन ने आगरा पुलिस के साथ सराफा बाजार में हड़कंप मचा दिया. फोन करने वाली एक युवती थी जिसने खुद को एसपी कासगंज बताया और कहा कि खेरागढ़ कस्बे में दो सराफा कारोबारियों को अरेस्ट कीजिए. इनके द्वारा चोरी का माल खरीदा और बेचा जा रहा है. पीआरओ के नंबर पर आए इस फोन ने पुलिस में हड़कंप मचा दिया और सराफा कारेाबारियों को अरेस्ट करने के बाद बाजार में भी हड़कंप मच गया और पूरा बाजार बंद हो गया. बाद में फोन करने वाली युवती सीधे सौदेबाजी करने लगी जिसके बाद शक हुआ. इसकी जानकारी डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार को दी गई है. पुलिस ने फोन करने वाली अज्ञात युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जांच में फोन कॉल फर्जी होने का पता चला है.

खुद को बताया एसपी कासगंज
डीसीपी पूर्वी जोन पीआरओ के पास एक नंबर से कॉल आई. कॉल करने वलाी युवती ने बताया कि वह एसपी कासगंज अपर्णा रजत कौशिक हैं. पीआरओ अधिकारी समझ बात करने लगा. पूछने पर फोन करने वाली युवती ने कहा कि उनके यहां मार्च में जेवरात चोरी हुुए थे. चोरी का माल खेरागढ़ बाजार में बेचा जा रहा है. जल्द कार्रवाई करें और माल बरामद हो. दुकान की पहचान के लिए फोटो भेजने के लिए कहा. इस पर पीआरओ ने इसकी जानकारी खेरागढ़ इंस्पेक्टर को दी. उन्होंने बाजार जाकर कई सराफा दुकानों के फोटो खींचकर युवती को व्हाट्सएप कर दिए.

दो सराफा कारोबारियों को अरेस्ट करने को कहा
कुछ देर बाद युवती के नंबर से दो दुकानदारों के फोटो भेजे गए. इस पर पुलिस ने बालाजी ज्वेलर्स के मालिक ललित अग्रवाल और केदारनाथ दामोदर दास ज्वेलर्स के मालिक राहुल वर्मा को पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की. उधर भाजपा नेता सहित व्यापारी भी थाने पहुंच गए. दोनों कारोबारियों ने चोरी का माल खरीदने से इनकार कर दिया. उधर युवती ने दोनों के लिए पुलिस टीम भेजने के लिए कहने लगी. व्यापारियों ने जब हंगामा किया तो पुलिस ने दोनों कारोबारी छोड़ दिए और कहा कि जब कि जब कासगंज पुलिस आएगी तब दोनों को बुलाया जाएगा.

व्यापारियों को धमकाया
इधर बाद में कथित एसपी के नंबर से व्यापारियों के पास सीधे फोन आने लगे. उन्हें मामला नहीं निपटाने पर जेल भेजने की धमकी दी. कहा कि वह बड़ी बहन होने के नाते बता रही है. अगर बात नहीं मानोगे तो जेल जाने से कोई नहीं रोक सकेगा. यह बात सुनकर भाजपा नेता दिनेश गोयल को शक हो गया. उन्होंने इसकी जानकारी डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार को दी.

फर्जी कॉल
डीसीपी सोनम कुमार ने इसकी जांच एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद को दी. जांच में पता चला कि एसपी कासगंज की ओर से कोई फोन नहीं किया गया है. लेकिन कथित एसपी के व्हाट्सअप नंबर की डीपी पर एसपी कासगंज का फोटो लगा था. डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि कथित एसपी बनकर कॉल करने वाली युवतीकी तलाश की जा रही है. सर्विलांस व एसओजी को लगाया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

आगरा

Agra : A crowd of thousands of devotees flocked to hear Jaya Kishori at the Shrimad Bhagwat Katha at Rajdevam, Agra

आगरालीक्स…रिश्ता कोई हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं..आगरा के राजदेवम में...

error: Content is protected !!