आगरालीक्स…अजब—गजब..आगरा में विवि की एक छात्रा का नाम बेबी है. डिग्री में ट्रांसलेट कर लिख दिया बच्चा…
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर में अक्सर स्टूडेंट्स को अपनी डिग्री या मार्कशीट के लिए चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है. कई तो ऐसे होते हैं जो कि अपनी मार्कशीट में नाम या पता गलत होने के कारण चक्कर लगाते हैं लेकिन उनकी समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हो पाता है. कुछ ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है जिसमें बीएससी की एक छात्रा का नाम डिग्री में बेबी की जगह ट्रांसलेटर कर बच्चा कर दिया गया है.
बेबी नाम की इस छात्रा ने श्रीमती कलादेवी महाविद्यालय बांगुड़ी शमसाबाद रोड से सत्र 2023 में बीएससी की परीक्षा पास की. छात्रा ने डिग्री के लिए आवेदन किया तो उसकी डिग्री में बेबी की जगह बच्चा नाम अंकित कर दिया. अब छात्रा नाम में सुधार के लिए कई दिनों से विवि के चक्कर काट रही है. छात्रा का कहना है कि डिग्री में अंग्रेजी में तो उसका नाम सही लिखा है लेकिन हिंदी में बेबी के नाम के स्थान पर बच्चा कर दिया गया है. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रण ओम प्रकाश ने बताया कि छात्रा की डिग्री में नमा गलत हो गया है. इसमें सुधार के निर्देश दे दिए गए हैं. जल्द ही संशोधित डिग्री जारी कर दी जाएगी.