Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Give reusable items to Municipal Corporation and get decorative items in return…#agranews
आगरा

Agra News: Give reusable items to Municipal Corporation and get decorative items in return…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम ने लोगों से कहा—पुनः इस्तेमाल योग्य वस्तुएं नगर निगम को दें बदले में सजावटी सामान लें. स्वच्छ दिवाली और सुंदर दिवाली अभियान चलाएगा नगर निगम

दीपावली को ध्यान रखते हुए नगर निगम बेस्ट एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत पुनः इस्तेमाल करने योग्य वस्तुओं जैसे कपड़ा, जूता ,खिलौने, किताबें इत्यादि का कलेक्शन कर उसके बदले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए साज सज्जा के सामान डेकोरेटेड दीपक, ऑर्गेनिक धूपबत्ती, कपड़े के बैग आदि जैसी चीजें प्रदान करेगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वह शहर में घूमने वाले ट्रिपल आर आन व्हील वाहन को इन वस्तुओं को प्रदान कर उक्त वस्तुओं को प्राप्त करें।

नगर निगम ने नागरिकों की मदद को हाथ आगे बढ़ते हुए एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। स्वच्छ दिवाली सुंदर दिवाली अभियान के तहत नगर निगम नागरिकों से बेकार और निष्प्रयोज्य सामान को लेकर उन्हें रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली वस्तुएं फ्री में उपलब्ध कराएगा।ताकि लोग अपने घरों से पुरानी और बेकार सामग्री को हटाकर उससे लाभ भी प्राप्त कर सकें।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य घरों और दफ़्तरों से बेकार सामग्री को इकट्ठा करना और अगर उपयुक्त हो तो उसे रीसाइकिल करने के लिए भेजना है। इसी उद्देश्य से नगर निगम आगरा पहली बार ‘स्वच्छ दिवाली सुंदर दिवाली’ अभियान सोमवार से शुरू शुरू करने जा रहा है।

उन्होंने ने बताया कि इसका मूल उद्देश्य आस-पास के इलाकों को साफ रखना और नागरिकों की बड़ी समस्या का समाधान करना है, क्योंकि उन्हें अपने परिसर से बेकार सामग्री को फेंकना पड़ता है। निगम ने पुराने कपड़े, अखबार, प्लास्टिक सामग्री, टूटे-फूटे फर्नीचर, ई-कचरा और ऐसी ही अन्य चीजों को अलग-अलग करके अपने केंद्रों पर रखने का फैसला किया है। ये केंद्र प्रत्येक जोन में होंगे।

रीसाइकिलर के साथ किया जाएगा करार
सफाई के बाद अक्सर अनावश्यक सामग्री सड़कों पर फेंक दी जाती है। इसलिए आसान समाधान प्रदान करने के लिए नगर निगम इस सामग्री का उचित तरीके से निपटान करने के लिए रिसाइकिलर्स के साथ करार करने जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे समय की बचत करने और अपने केंद्रों को साफ रखने में मदद करने के लिए सामग्री को अपने यहां ही अलग-अलग रखें। बेहतर होगा कि कपड़े और अन्य सामग्री जिन्हें रिसाइकिल किया जा सकता है, उन्हें ही सौंप दिया जाए। जो सामग्री पुनर्चक्रण योग्य नहीं है, उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कुबेरपुर स्थित खत्ता कर भेज दिया जाएगा।

त्योहार को लेकर सभी जोन में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर
नगर निगम पंचोत्सव शुरू होने से पूर्व ही नगर के सभी जोन में गहन सफाई पर जोर दे रहा है। स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम की सहयोगी संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी जैसी संस्थाओ की टीम बाजारों में जाकर व्यापारियों और खरीदारों से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने का आग्रह कर रहीं हैं।

बेकार वस्तुओं के बदले उपयोग की दी जा रही हैं चीज
नगर निगम के 555 आर सेंटर पर बेकार चीजों से तैयार की जा रही उपयोगी वस्तुओं को नगर निगम प्राप्त किए जाने वाले कचरे के बदले में लोगों को उपलब्ध कराएगी। केंद्र की संचालिका रेखा गुप्ता ने बताया की उनके सेंटर पर बेकार की वस्तुओं से कपड़े के बैग मंदिरों से निकलने वाले फूलों से धूपबत्ती पुराने दीपको पर कलर कर उन्हें उन्हें आकर्षक बनाने के साथ ही घरों से निकलने वाले प्लास्टिक गेट आदि से शुभ लाभ ,शुभ दीपावली और तोरण आदि बनाई जा रही है। इस कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओं की 20 महिलाएं काम कर रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!