Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: GM North Central Railway inspected Agra Cantt, Agra City and Yamuna Bridge…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: GM North Central Railway inspected Agra Cantt, Agra City and Yamuna Bridge…#agranews

267

आगरालीक्स…आगरा कैंट, आगरा सिटी और यमुना ब्रिज का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया निरीक्षण. फीडबैक भी लिया.

आज उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने आगरा मंडल के आगरा छावनी-आगरा सिटी-यमुना ब्रिज रेलखंड का निरीक्षण किया. राजा की मंडी-आगरा सिटी खंड के टनल नं. 1348/03 का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहाँ पर कार्यरत की-मैन से उसके कार्य का फीडबैक भी लिया. इसके बाद महाप्रबंधक ने आगरा सिटी के स्टेशन और यार्ड का गहनता से निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर एवं पॉइंट्स मैन से उनके कार्यशैली का फीडबैक लिया तथा संकेत एवं दूर संचार के रिले रूम के आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की एवं आगरा सिटी स्टेशन के परिसर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया.

इसके बाद यमुना नदी में बने रेलवे यमुना ब्रिज का निरीक्षण किया एवं यमुना ब्रिज स्टेशन व यार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण किया. संरक्षा सम्बंधित पहलुओं की बारीकी से परख की निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण शरद मेहता, मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनंद स्वरूप, मुख्य अभियंता निर्माण अजय कुमार एवं मंडल के शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha, featuring the nectar-like discourses of Morari Bapu, begins in Agra on September 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की अमृतवाणी में श्रीरामकथा 15 सितंबर से. हनुमान...

error: Content is protected !!