Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Vasundhara of Agra became an officer in the Indian Army. Got All India First Rank in SSB W Tech…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Vasundhara of Agra became an officer in the Indian Army. Got All India First Rank in SSB W Tech…#agranews

134

आगरालीक्स…आगरा की वसुंधरा बनीं भारतीय सेना में आफिसर. एसएसबी डब्ल्यू टेक में प्राप्त किया ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक. जानिए आगरा की वसुंधरा के बारे में पूरी जानकारी…

आगरा की वसुंधरा एसएसबी के तहत भारतीय सेना में आफिसर के पदपर चयनित हुई हैं. जहां उन्होंने एसएससी डब्ल्यू टेक (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमेन) में ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया है. इसे लेकर परिजनों के साथ आगरावासियों में खुशी की लहर है.

वसुंधरा ने इंटरव्यू में बताया कि उनका बचपन से ही सेना में जाने का सपना था. देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा थी जिसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता जी अनिल चाहर से मिली. दरअसल वसुंधरा के पिता अनिल चाहर ने धौलपुर के मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की है. उनके कईसाथी सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए वह अपनी बेटी को शुरू से ही सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे. उन्होंने आगे बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत केसाथ-साथ सही दिशा निर्देश हैं जो उनहें दयालबाग एजूकेशन इंस्टीट्यूट और द सेना अभ्यास एजुकेशन सेंटर से मिले.

डीईआई इंजीनियरिंग संस्था के डीन एके सक्सेना ने उन्हें हर मोर्चे पर मार्गदर्शक की तरह राह दिखाई. जहां रिटायर्ड ब्रिगेडियर मनोज शर्मा ने उन्हें फिजीकली और मेंटली परिपक्व बनाया और पौधे की तरह सींचा. उन्होंने बताया कि वह बिना गेप के नियमित तौर पर हर रोज घंटों पढद्याई के साथ हर रोज पांच किमी दौड़ के साथ शारीरिक व्यायाम करती थीं. वहीं सोशल मीडिया पर भी वह शिक्षा से जुड़े पेज ब्लॉग एवं चैनल के माध्यम से पढाई किया करती थी. उसी का परिणाम है कि आज उनका अपना सपना साकार हुआ है. वहीं ब्रिगेडियर मनोज शर्मा ने वसुंधरा की मेहनत, चिंतन और एकाग्रता की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य का शुभाषीश दिया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!