नईदिल्लीलीक्स… सोना और चांदी के रेट आल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सोना 1.06 लाख रुपये और चांदी 1.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। ( Agra News: Gold all time high @1.06 Lakh, Silver @ 1.26 Lakh#Agra )
ट्रंप टैरिफ के बाद सोना और चांदी के रेट ने उछाल लगाई है। पहले कारोबारी वाले दिन सोमवार को ही सोना का रेट प्रति 10 ग्राम 1.05 लाख रुपये तक पहुंच गया यह आल टाइम हाई रेट है। जबकि चांदी का रेट प्रति 1 किलोग्राम 1.26 लाख रुपये तक दर्ज किया गया। मंगलवार को भी सोने और चांदी के रेट में उछाल देखने को मिलेगा।
त्योहार से पहले सोना और चांदी में उछाल
त्योहार और उसके बाद साहलग का सीजन आने वाला है उससे पहले ही सोने चांदी में उछाल आने लगा है, अगस्त के महीने में सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर शुरू हुआ था और एक सितंबर तक सोने का रेट बढ़कर 1.05 लाख रुपये तक पहुंच गया है।