आगरालीक्स… सोने-चांदी के रेट आज भी गिरे। सोना-चांदी की कीमतों में कमी पितृ पक्ष (कनागत) की वजह से नहीं है। जानिये क्या है कारण और आज के रेट।
सर्राफा बाजार में सोना 552, चांदी 760 रुपये सस्ता

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 999 शुद्धता का दस ग्राम सोना 49,374 रुपये में बिक रहा है। इसमें कल की अपेक्षा आज 552 रुपये की कमी आई है। वहीं 999 शुद्धता की चांदी आज 55,570 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। कल की अपेक्षा आज 760 रुपये सस्ती हुई है।
वायदा बाजार के भाव यह रहे
वायदा बाजार में आज दोपहर सोना 49,022 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। चांदी की कीमत 55,450 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
ज्वैलरी के 16 सितंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 4937 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4819 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4394 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 3999 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3185 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।
चांदी के रेटो में कमी के यह हैं कारण
सोने और चांदी में कमी का कारण डॉलर सूचकांक में तेजी के अलावा वैश्विक मंदी की आशंका और खाद्य महंगाई के उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेश को लेकर रुख प्रभावित हुआ है।
सबसे बड़े खरीदार चीन में भी मांग कम
दुनिया में चांदी के सबसे बड़े खरीदार चीन में चांदी की औद्योगिक मांग कम है। इन वजहों से चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। चांदी एक ऐसी कमोडिटी है, जो कीमती धातु के साथ औद्योगिक धातु के रूप में दोहरी भूमिका निभाती है। वैश्विक बाजार में तरलता सुनिश्चित करने को लेकर इसकी अहमियत रहती है। इसके अलावा, कई उद्योगों में इस्तेमाल की वजह से भी फंड मैनेजर चांदी में निवेश की सलाह देते हैं।