आगरालीक्स… गर्मी को देखते हुए स्कूलों में आज दोपहर 12.30 बजे छुटटी कर दी गई, हीट वेव का प्रकोप बढ़ रहा है। तीन दिन लू के लिए अलर्ट।
आगरा में गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। बुधवार से स्कूल सुबह सात बजे खोलने और दोपहर 12.30 बजे तक ही स्कूलों की छुटटी के आदेश्ख दिए गए थे।
दोपहर 12.30 बजे स्कूलों की छुटटी
कान्वेंट के साथ ही परिषदीय स्कूलों में बुधवार को दोपहर 12.30 बजे छुटटी कर दी गई। छुटटी से पहले ही बच्चों को लेने के लिए परिजन भी पहुंच गए, गर्मी और लू में स्कूलों की छुटटी होने से बच्चों को राहत मिली है।