आगरालीक्स … Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में कई साल बाद छात्राओं की जगह छात्र शिखर सिंह को सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल, आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका। ( Agra News: Golden Boy Shikhar Singh honored on 20th August in 91st Convocation#Agra)
विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह 20 अगस्त को है। विश्वविद्यालय द्वारा 108 पदक प्राप्त करने वाले छात्रों की प्रस्तावति सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। इसमें एसएन मेडिकल कालेज में एमबीबीएस बैच 2020 के छात्र शिखर सिंह को सबसे ज्यादा 10 स्वर्ण और एक रजत पद हैं। उनके पिता डा. हरी सिंह एसएन मेडिकल कालेज के रेडियोडायग्नोटिस विभाग के अध्यक्ष हैं और मां डा. शिखा सिंह एसएन के स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष हैं। कई साल बाद किसी छात्र को सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल मिल रहे हैं।
10 स्वर्ण और एक रजत पदक
डा. बीसी पंत स्वर्ण पदक, अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक, बक्ले स्वर्ण पदक, डा. जीपी रावत स्मृति स्वर्ण पदक, डा. जैतिंदर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक, डा. टुकी राम एल्हेन्स स्वर्ण पदक डा. टुकी राम एल्हेन्स स्वर्ण पदक श्रीमती तुलसी देवी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती शिव देवी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती माधुरी देवी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं श्रीमती शकुंता जैन स्वर्ण पदक और श्रीमती बजीर सिंह सरीन रजत पदक
विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में सबसे ज्यादा पदक प्राप्त करने वाली छात्राएं
91 वें दीक्षा समारोह: शिखर सिंह, 10 स्वर्ण पदक और एक रजत, एसएन मेडिकल कालेज
90 वां दीक्षा समारोह : अर्पिता चौरसिया, आठ पदक, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा जाएगा
89 वां दीक्षा समारोह : प्राची गुप्ता, 10 पदक, एसएन मेडिकल कालेज , आगरा
88 वां दीक्षा समारोह: हुमा जाफर, 12 पदक, एफएच मेडिकल कालेज, टूंडला
87 वां दीक्षा समारोह : प्रिया, 7 पदक, केडी मेडिकल कालेज, मथुरा
86 वां दीक्षा समारोह: शिवानी सिंह, 13 पदक, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा
85 वां दीक्षा समारोह: आकांक्षा सिंह, 11 पदक, एफएच मेडिकल कालेज, टूंडला
84 वां दीक्षा समारोह : अवर्णा , 14 पदक, रामा मेडिकल कालेज, कानपुर