आगरालीक्स…Agra News: आगरा में यमुना चेतावनी के निशान से 2.50 फीट नीचे, 21 हजार क्यूसेज पानी छोड़े जाने से यमुना किनारे के 50 गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के लिए एत्माउददौला पर लगी मछली से दो फीट नीचे यमुना बह रही हैं और बहाव भी तेज है। ( Agra News: Yamuna water level at 492.5 feet, Alert in 50 villages of Bah#Agra)
पहाड़ों पर हुई बारिश से चंबल के बाद यमुना डराने लगी है। यमुना का वाटरवक्र्स पर बाढ़ की चेतावनी का निशान 495 फीट पर है, अभी यमुना का जलस्तर 492.5 फीट पर पहुंच चुका है। यमुना का जल स्तर बढ़ने से बाह क्षेत्र के 50 गांवों में हाई अलर्ट किया गया है, गांवों में यमुना के किनारे के खेतों में पानी भरने लगा है। इसके साथ ही फतेहाबाद क्षेत्र में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से सतर्कता बढ़ाई गई है।
21 हजार क्यूसेक छोड़ा गया पानी
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के बाद गोकुल बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है, इसके चलते गोकुल बैराज से 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पिछले 24 घंटे में आगरा में यमुना का जलस्तर 2.50 फीट बढ़ गया है और यमुना अब चेतावनी के निशान से 2.50 फीट नीचे है। एत्माउदौला स्मारक पर लगी मछली से यमुना का जलस्तर दो फीट अभी नीचे है।
यमुना का जलस्तर
यमुना में बाढ़ की चेतावनी 495 फीट
यमुना में बाढ़ के खतरे का लाल निशान 499 फीट