आगरालीक्स…गोवर्धन की पूजा कल होगी और कार्तिक मास की द्वितीया यानी भाई दूज की तिथि भी कल से हो रही शुरू. कुछ लोग 26 को तो कुछ लोग 27 को मनाएंगे भाईदूज. जानिए शुभ मुहूर्त
पंचोत्सव पर दिवाली के बाद गोवर्धन की पूजा की जाती है लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पर्व 26 अक्टूबर को मनाया जा रहा है.अन्नूकूट पूजा गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण से समर्पित है. कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ होकर 26 अक्टूबर दोपहर दो बजकर 42 मिनट तक रहेगी. गोवर्धन पूजा मुहूर्त 25 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. यानी लोग कल सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक गोवर्धन की पूजा कर सकते हैं.

भाईदूज का शुभ मूहूर्त
गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज का पर्व भी 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हालांकि कुछ लोग 27 अक्टूबर को भी यह पर्व मनाएंगे. इसका कारण ये है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शुरू हो रही जो कि अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं. ज्योतिष के अनुसार भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही दीपोत्सव का समापन हो जाएगा.