आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हुई मां यमुना की भव्य आरती.
कई वर्षों से प्राचीन कैलाश मंदिर के यमुना घाट पर मां यमुना आरती के दौरान अलौकिक छटा नजर आई। मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मां यमुना की भव्य आरती कराई। हर सोमवार को यमुना घाट पर होने वाली आरती कल कल करती हुई मां यमुना मैया के बीच धार में भक्तों के द्वारा की गई।
इस मौके पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष यमुना साधक डॉ मदन मोहन शर्मा ने आरती करने वाले सभी अतिथियों और यमुना साधकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। माँ यमुना आरती मे मां यमुना की जय जयकार करते हुए आरती की। इस मौके पर सभी यमुना साधकों को मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी, डॉ मदन मोहन शर्मा ने मां यमुना के शुद्धिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।इस मौके पर प्रमुख रूप सागर गिरी,अभिषेक गिरी, नकुल सारस्वत, आलोक शर्मा, सोम आदि उपस्थित रहे।