आगरालीक्स..महिला एशिया कप-2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज शाम सात बजे से होगा।
भारत पिछले साल की चैंपियन टीम है
गत चैंपियन भारत शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के बीच आज मैच होगा। पहला ग्रुप स्टेज का मैच यूएई और नेपाल के बीच खेला जा रहा है।
टी-20 विश्वकप से पहले एशिया कप में होगी टक्कर
एशिया कप टूर्नामेंट अक्टूबर में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप से पहले होगा, जिसमें टीमें सर्वश्रेष्ठ संयोजन खोजने की उम्मीद करेंगी। हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया इस बार एशिया कप में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अभी दक्षिण अफ्रीका से शानदार तरीके से टेस्ट मैच सीरीज जीती है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में किया जा रहा है।