Thursday , 15 January 2026
Home साहित्य Agra News: Great presence of Agra publisher Oswal Books in Delhi Book Fair…#agranews
साहित्य

Agra News: Great presence of Agra publisher Oswal Books in Delhi Book Fair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रकाशक ओसवाल बुक्स की दिल्ली पुस्तक मेले में शानदार उपस्थिति. नई किताबों को किया लॉन्च.

आगरा के प्रतिष्ठित प्रकाशक ओसवाल बुक्स ने इस वर्ष नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराई है। ओसवाल बुक्स कई वर्षों से इस मेले का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस बार उनका स्टॉल पहले से कहीं अधिक विशाल और आकर्षक बनाया गया है। इस मेले में ओसवाल बुक्स ने अपनी नई किताबों का भव्य लॉन्च किया है, जबकि उनके बेस्टसेलर किताबें – क्वेश्चन बैंक और ओलंपियाड बुक्स – स्टॉल पर सबसे अधिक बिकने वाली किताबों में शामिल हैं।

इस बार ओसवाल बुक्स ने बच्चों के लिए एक विशेष गार्डन ज़ोन बनाया है, जहाँ उनकी ‘Little Legends’ (लिटल लीजेंड्स) कैटेगरी की किताबों को प्रदर्शित किया गया है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए स्टॉल पर टैटू आर्टिस्ट भी मौजूद हैं, जो इस स्टॉल की एक प्रमुख खासियत बन चुका है। ओसवाल बुक्स की इस अनोखी प्रस्तुति ने पुस्तक मेले में आने वाले पाठकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया है। इस वर्ष उनकी भागीदारी न सिर्फ़ किताबों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ा रही है, बल्कि बच्चों के लिए एक रोमांचक अनुभव भी प्रदान कर रही है। ओसवाल बुक्स ने अपने बेहतरीन शैक्षिक संसाधनों के साथ एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे भारत में शिक्षा को सरल और प्रभावी बनाने के अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर हैं।

Related Articles

साहित्य

Agra News: 18 talents were honored at the 43rd anniversary of Sahitya Sangam in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साहित्य संगम का 43वां वार्षिकोत्सव पर 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को...

साहित्य

Agra News: Literary and cultural organization Madhurya welcomed the New Year with poetic fervor…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कवियों ने कहा—घना कोहरा जो छाया है, छँटेगा एक दिन...

साहित्य

Agra News: Writer Sharad Gupta’s ‘Nanhi Nannu Ki Nanhi Duniya’ was released…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के साहित्यकार शरद गुप्त की कृति ‘नन्ही नन्नू की नन्ही दुनिया’...

साहित्य

Padma Vibhushan Pandit Chhannulal Mishra passed away at the age of 89….#upnews

आगरालीक्स….पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र जी का 89 साल की उम्र में निधन....

error: Content is protected !!