आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अटलपुरम से तीन गुना ज्यादा जमीन पर साल के अंत तक ग्रेटर आगरा लांच करने की तैयारी। इनर रिंग रोड के बगल में बसेगा नया आगरा, अटलपुरम के 322 प्लॉट की बुकिंग कल से। ( Agra News: Greater Agra may launch in December 2025, Booking start from tomorrow in Atalpuram#Agra)
आगरा में एडीए द्वारा 36 साल के बाद ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई के पास 138 हेक्टेयर में अटलपुरम टाउनशिप लांच की है। सीएम योगी ने मंगलवार को अटलपुरम की लांचिंग की, कल यानी शुक्रवार आठ अगस्त को एडीए कार्यालय में अटलपुरम को लांच करने के लिए सेरेमनी होगी इसके साथ ही अटलपुरम के 11 सेक्टर में से सेक्टर एक के 322 आवासीय प्लॉट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
442 हेक्टेयर भूमि पर बसेगा ग्रेटर आगरा
इसके बाद एडीए ने इनर रिंग रोड के पास साल 2009.10 में इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल के लिए रायपुर, रहनकलां, एत्मादपुर मदरा सहित अन्य गांवों में 442 हेक्टयेर भूमि अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू की थी, इसमें से 60 प्रतिशत भूमि का मुआवजा बंट चुका है। 481.9 करोड़ रुपये 442 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित करने के लिए किसानों को दिया जाना है। इसमें से 290.6 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही ग्रेटर आगरा के लिए फील्ड सर्वे के साथ ही लेआउट प्लान तैयार कराया जा रहा है।
ग्रेटर आगरा में भी हॉस्पिटल से लेकर होटल
यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए बनाए गए इनर रिंग रोड के लैंड पार्सल पर 442 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा बसाया जाना है। इसमें हास्पिटल के साथ ही होटल भी होंगे। अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस साल के अंत तक ग्रेटर आगरा की लांचिंग की जानी है।
अटलपुरम में प्लॉट की बुकिंग आठ अगस्त से
अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
आनलाइन आवेदन, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए आय प्रमाण पत्र
अटलपुरम के लांच होने के बाद पहले चरण में पहले सेक्टर में 322 प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे। ईडब्ल्यूएस प्लाट के आवंटन के लिए तीन लाख से कम आय और एलआईजी के लिए तीन से छह लाख के बीच में आय का प्रमाण पत्र लगाना होगा। 1100 रुपये आवेदन और ब्राशर का शुल्क है। आनलाइन आवेदन करते समय अपना फोटो भी अपलोड करना होगा, एक व्यक्ति एक श्रेणी के प्लाट के लिए एक ही आवेदन कर सकता है, पति पत्नी एक प्लाट के लिए संयुक्त आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान प्लाट के कुल रेट का 10 प्रतिशत धरोहर राशि के रूप में जमा करना होगा, आरक्षण श्रेणी वालों को 5 प्रतिशत धरोहर राशि जमा करनी होगी। लॉटरी से प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी में जिनके प्लॉट निकल आएंगे उन्हें 15 प्रतिशत राशि और जमा करनी होगी। शेष 75 प्रतिशत राशि 12 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 12 से 20 तिमाही किश्तों में जमा कर सकेंगे। वहीं, जिनके लॉटरी में प्लॉट नहीं निकलेंगे उन्हें 30 दिन के अंतराल पर धरोहर राशि बैंक एकाउंट में वापस कर दी जाएगी।