आगरालीक्स …Agra News : आगरा के हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के लाइसेंस के रिन्यूवल की प्रक्रिया चल रही है, स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच के बाद ही हॉस्पिटल के रिन्यूवल किए जाएंगे। ( Agra News : Guideline for Hospital registration renewal#Agra)
स्वास्थ्य विभाग ने 30 अप्रैल तक हॉस्पिटल, क्लीनिक के साथ ही लैब के लाइसेंस के रिन्यूवल के लिए आनलाइन आवेदन मांगे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, इस बार डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए हेल्थ रजिस्ट्री में पंजीकरण के साथ ही जिन हॉस्पिटलों में प्रसव कराए जा रहे हैं उन्हें भी पंजीकरण करना है और लैब का भी पंजीकरण होना है। इसके साथ ही सीसीटीवी अनिवार्य कर दिए गए हैं। बोर्ड भी लगा हुआ होना चाहिए। इसकी जांच डॉक्टरों की टीम करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर रिन्यूवल किया जाएगा।