आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर बांकेबिहारी आने वाले भक्तों के लिए गाइडलाइन जारी. एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना. मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से की यह अपील…
ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए हर रोज देश दुनिया से हजारों श्रद्धालु वृंदावन धाम पहुंचते हैं. खास उत्सवों व तिथियों पर पर तो बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि जिससे सारी सुरक्षा व्यवस्थाएं ध्वस्त होने लगती हैं. कभी कभी इसके कारण भक्तों के बीमार होने की खबरें आती हैं. मंदिर प्रबंधन की ओर से लगातार लोगों से अपील की जाती है कि खास पर्वों व तिथियों पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को लेकर न आएं.
अब एक बार फिर से भक्तों के लिए गाइडलान जारी की गई है. अपील में कहा गया है कि 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है. इसके बाद हरियाली अमावस, हरियाली तीज, 15 अगस्त, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्रीरााधष्टमी जैसे पर्व आ रहे हैं. इन पर्वों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों, बच्चों और बीमारों को न लाएं. वहीं शनिवार और रविवार को भी भीड़ अधिक होने के कारण लोगों से ये अपील की गई है. इसके अलावा मंदिर के अंदर ठहराव न करने, दर्शन करने के बाद तुरंत बाहर निकलनें को कहा गया है जिससे अन्य श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो.