आगरालीक्स…आगरा में नये साल के जश्न को लेकर गाइडलाइंस जारी. शराब पार्टी करने के लिए होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, मैरिज हॉल्स के लिए जरूरी किए ये दिशा निर्देश
आगरा में नये साल को लेकर प्रशासन की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई हैं. ये सभी गाइडलाइंस होटल्स, रेस्टोरेंट, क्लब, मैरिज होल्स आदि के लिए हैं जहां नये साल पर शराब पार्टी का भी आयोजन किया जाता है. आगरा प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार शासन के निर्देश पर ऐसे प्रत्येक आयोजनकर्ता द्वारा आबकारी विभाग से नियमानुसार अकेजनल बार लाइसेंस (एफ०एल०-11) प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। कुछ आयोजनकर्ताओं द्वारा आबकारी विभाग के अकेजनल बार लाइसेंस (एफ०एल०-11) प्राप्त किये बिना ही मदिरापान कराये जाने की सूचना निरंतर प्राप्त हो रही है, जो नियमोचित नहीं है।
अकेजनल बार लाइसेंस (एफ०एल०-11) हेतु प्रकियानुसार आवेदक द्वारा आबाकारी विभाग की बेवसाइट upexciseportal.in के माध्यम से Useful Public Services में अकेजनल बार लाइसेंस (एफ०एल०-11) पर पंजीकरण कराकर एवं ई-पेमेन्ट के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के उपरान्त अकेजनल बार अनुज्ञापन (एफ०एल०-11) की स्वीकृति/अनुज्ञा प्राप्त की जा सकती है। आबकारी विभाग से अकेजनल बार लाइसेंस (एफ०एल०-11) प्राप्त किये बिना किसी भी परिस्थिति में मदिरापान न कराया जाय। यदि कोई भी होटल / रेस्टोरेन्ट / क्लब एवं मैरिज हॉल अकेजनल बार लाइसेंस (एफ0एल0-11) प्राप्त किये बिना मदिरापान कराते हुये पाया जाता है या अन्य राज्य की मदिरा उपयोग / परोसते पाया जाता है. तो सम्बन्धित होटल / रेस्टोरेन्ट / क्लब एवं मैरिज हॉल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं भा०दं०सं० की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
आबकारी विभाग के निहित प्राविधानों के अन्तर्गत नियमानुसार वैध अकेजनल बार लाइसेंस (एफ0एल0-11) प्राप्त कर उ०प्र० राज्य में बिकी हेतु अनुमन्य मदिरा ही होटल/रेस्टोरेन्ट / क्लब एवं मैरिज हॉल में आयोजित समारोह में उपयोग / परोसना सुनिश्चित करेंगे।