आगरालीक्स…आगरा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरद्वारा की निकली प्रभात फेरियां. गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए निकला विशाल नगर कीर्तन
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को समस्त गुरुद्वारों की प्रभात फेरियाॅं गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार में एकत्रित होकर, अपने गुरु की महिमा का गुणगान कर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें समूह गुरुद्वारा की संगत ने गुरू नानक देव जी की महिमा के गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन गया और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सामूहिक प्रभात फेरी शब्द कीर्तन का गुणगान करते हुए गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार से प्रारंभ हुई जिसमें गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार , गुरुद्वारा गुरु के ताल , गुरुद्वारा मिठ्ठा कूआं, गुरुद्वारा मधु नगर , गुरुद्वारा नार्थ ईदगाह , गुरुद्वारा काछीपुर , गुरुद्वारा बालूगंज , गुरुद्वारा विभव नगर/ शहीद नगर, गुरुद्वारा किशन कॉलोनी और भिन्न -भिन्न गुरुद्वारों साहिब के जत्थे गुरु नानक देव जी की महिमा में शब्द कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन को सुशोभित कर रहे थे।
नगर कीर्तन में फूलों से सजे रथ पर विराजमान धंन धंन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के आगे गुरु जी के पांच प्यारे और निशान साहिब पूरे रास्ते संगतों ने गुरू के सिमरन के साथ साथ संगतों ने गुरु महाराज जी के आगे शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह संगतों द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।

क्षेत्र का भ्रमण कर नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार पहुंचा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुद्वारा की संगतों ने फ़ूल वर्ष कर संगतों का स्वागत किया। गुरु के ताल के जत्थेदार राजेन्द्र सिंह इन्दोरीया, महन्त हरपाल सिंह, जोगा सिंह जी, ग्रंथि अजायब सिंह टीटू,को सिरोपा देकर स्वागत किया गया। मिठ्ठा कूआं के भाई हरजोत सिंह , प्रभजोत सिंह , गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवलजीत सिंह के साथ-साथ प्रभात फेरी में आए समस्त गुरुद्वारा साहिब के प्रधानों व सेक्रेटरी को गुरु घर का सिरोपा दिया गया, संगतों को मिष्ठान वितरण किया गया। भाई आमरीक सिंह ने अनंद साहिब जी का पाठ कर सरबत के भले के लिए अरदास कर नगर कीर्तन की समाप्ति कि गयी। मुख्य रूप से गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रमन सहानी, बंटी ओबराय, रविन्द्र सिंह ओबराय, हरभजन सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, ब्बलू अरसी, राजू सलूजा, डा. पंकज महेन्द्रू , दर्शन सिंह चौपड़ा, जसबीर सिंह जस्सी , निर्मल सिंह सबरबाल, बन्टी ग्रोवर , ब्बलू भाई माना मंडप, सिमरन सिंह सबरबाल, हेमू, दिलजीत सिंह अरसी, एवं समूह साधसंगत मौजूद रहे।