आगरालीक्स…आगरा में ग्वालियर हाइवे, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे होंगे आपस में कनेक्ट. ट्रक ले बाय के निर्माण को मिली मंजूरी. जानिए क्या मिलेगा लाभ
आगरा में ग्वालियर हाइवे, इनर रिंग रोड और यमुना एक्सप्रेस वे व लखनऊ एक्सप्रेस वे आपस में ऐसे कनेक्ट होंगे कि भारी वाहनों का दबाव शहर के अंदर से कम होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. आगरा के फतेहाबाद रोड को देवरी रोड से जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के दूसरे चरण में 11.23 करोड से ट्रक ले—बाय का निर्माण किया जाएगा जिससे भारी वाहन डायरेक्ट इन मार्गों से होकर निकल सकें. उन्हें शहर के अंदर होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.आगरा में इनर रिंग रोड का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है. तीर चरण में शहर के बाहर से 23 किमी लंबी इनर रिंग रोड का निर्माण हो रहा है. पहले चरण के लिए करीब 10 किमी लंबे इनर रिंग रोड का उद्घाटन हो चुका है. इसके बाद फतेहाबाद रोउ को यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा चुका है. अब एनएचएआई ने ट्रक ले—बाय के निर्माण के लिए 11.23 करोड़ रुपये में से 5.42 करोड़ की पहली किस्त एडीए को जारी कर दी है. दूसरा चरण देवरी रोड से फतेहाबाद रोड को जोड़ा जाएगा जोि क सात किमी लंबा होगा. वहीं तीसरे चरण में फतेहाबाद रोड को रोहता नहर पर ग्वालियर हाइवे से जोड़ा जाएगा. 8 किमीलंबा तीसरे चरण का निर्माण एनएचएआई से कराया जा रहा है.
एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा ग्वालियर हाइवेआठ किमी लंबे तीसरे चरण का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. दूसरे चरण में ट्रक ले बाय बनाने के लिए एडीए ने निविदा आमंत्रित की है. तकनीकी जांच के बाद निविदा स्वीकृत होगी. सितंबर तक ट्रक ले बाय का निर्माण शुरू होगा. इनर रिंग रोड के तीसरा चरण पूरा होने पर यह ग्वालियर हाइवे से जुड़ जाएंगे. ग्वालियर हाइवे को भी 6 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में तब्दी किया जा रहा है. ऐसे में तीनों एक्सप्रेस वे का जुड़ाव इनर रिंग रोड से होगा.