आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में लगा स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर. महिलाओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में Healink के सौजन्य से “स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं शुभारम्भ विद्यालय की उपाध्यक्ष एवं आगरा की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी चतुर्वेदी द्वारा, अन्य आमंत्रित चिकित्सकों डॉ. विनीता तनेजा, डॉ. ज्योति जैन एवं डॉ. सविता त्यागी एवं गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रभारी वर्ग के साथ दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया।
डॉ. शिवानी चतुर्वेदी ने नारी को जीवन की धुरी बताते हुए अपने प्रेरणादायी वक्तव्य के माध्यम से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर संतुलित आहार, योग एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, वर्तमान में उपलब्ध चिकित्सीय सहायता एवं परिवार को अपना सहयोगी एवं सहभागी बनाने जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखें।इसके पश्चात् डॉ. विनिता तनेजा की टीम द्वारा सभी शिक्षक और गैर शिक्षक महिला वर्ग का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्श भी दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने स्वास्थ्य शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए Healink की प्रभारी अर्शिता सत्संगी एवं टीम का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या श्रीमती रिंकु जैन एवं हेड मिस्ट्रेस इला कुमार, प्रभारी वर्ग मनीषा श्रीवास्तव, गुंजन शर्मा, वर्षा गुप्ता व आरती श्रीवास्तव उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का संचालन सुश्री सोनिया बघेल द्वारा किया गया ।