आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब ने टीयर्स संस्थान के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान. 150 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
सामाजिक संस्था रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी की ओर से शनिवार को टीयर्स संस्थान शास्त्रीपुरम में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें करीब 150 बच्चों के दांत, आंख, वजन और ब्लड की जांच की गई और उन्हें भोजन कराया।
रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट अमिताभ ने बताया कि हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसी कड़ी के तहत टीयर्स संस्थान के बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दाैरान जिन बच्चों में कमी मिलेगी उनका उपचार क्लब की ओर से कराया जाएगा। इस तरह के कैंप आगे भी लगाए जाएंगे। क्लब की ओर से बच्चों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, जिसे सदस्यों ने खुद परोसा।
डाॅक्टर निखिल पंडित, डाॅक्टर अपर्णा शर्मा ने बच्चों के दांतों की जांच की। डाॅक्टर अमोल शिरोमणि ने नाक, कान और गले तथा डाॅक्टर नरेंद्र शुक्ला ने आंखों का परीक्षण किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अमरीश पटेल, राजकुमार सुराना, शशि शिरोमणि, संजय गोयल, यादराम वर्मा, समीर राणा, समीर गोपाल माथुर, रोहित माथुर, मीरा अमिताभ और प्रतिभा राणा का भी विशेष योगदान रहा।