नईदिल्लीलीक्स…सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज नीट- यूजी परीक्षा का शहर और सेंटरवाइज रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया
एनटीए ने आज दोपहर को नीट- यूजी परीक्षा सिटी सेंटरवाइज रिजल्ट घोषित कर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसमें किसी उम्मीदवार की पहचान उजागर नहीं की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे उम्मीदवार का नाम नहीं उजागर करने के निर्देश
उल्लेखनीय है कि नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सीजेआई की बेंच ने सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एनटीए को निर्देश दिया था कि सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट शनिवार दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाए। लेकिन किसी उम्मीदवार का नाम उजागर नहीं किया जाएगा।