आगरालीक्स …आगरा में भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया की सजा पर आज सुनवाई होगी, सांसद कठेरिया को दो साल की सजा सुनाई गई थी।
जिला जज के न्यायालय से दो साल की सजा को आदेश पर अगली सुनवाई तक निलंबित कर दिया गया था।
टोरंट अधिकारियों से मारपीट और बलवे के मामले में सांसद राम शंकर कठेरिया को दोषी पाए गए थे। पांच अगस्त को स्पेशल जज एमपी एमएलए की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में जिजा जल के कोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें राहत मिल गई थी और अगली सुनवाई तक के लिए आदेश निलंबित कर दिया गया था।
आज होगी सुनवाई
इस मामले में आज जिला जज विवेक संगल के कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन और प्रतिवादी पक्ष की ओर से बहस की जाएगी।