आगरालीक्स… आगरा के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरा फार्मास्यूटिकल कंपनी का मैनेजर, होटल के कमरे में मैनेजर के दो घंटे तक लौटने का इंतजार करती रही पत्नी।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के होटल हावर्ड पार्क प्लाजा में फार्मास्यूटिकल कंपनी की बैठक आयोजित की गई थी, इसमें अलग अलग जगह से कंपनी के मैनेजर और प्रतिनिधि आए थे। इसमें बाराबंकी के गणेश नगर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। रविवार को बैठक हुई, रात तक बैठक चलने के बाद होटल के तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में राजकुमार आ गए।
तीसरी मंजिल से गिरे, दो घंटे बाद पत्नी को चला पता
थाना ताजगंज प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय का मीडिया से कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजकुमार पत्नी से सिगरेट पीने की कहकर रात 12 बजे कमरे से बाहर आ गए थे। करीब दो घंटे तक वापस नहीं लौटै। राजकुमार के कमरे में न लौटने पर उनकी पत्नी ने होटल के कर्मचारियों को सूचना दी, होटल के कर्मचारियों तलाश में जुट गए, होटल के भूतल पर खून से लथपथ राजकुमार पड़े हुए थे उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सीसीटीवी की जांच, 20 कमरे थे बुक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फार्मास्यूटिकल कंपनी ने बैठक के लिए 20 कमरे बुक कराए थे, राजकुमार नीचे कैसे गिर गए। इसकी जांच के लिए सीसीटीवी खंगालने के साथ ही कंपनी के प्रतिनिधियों से भी पूछताछ की जा रही है।
सांकेतिक फोटो