आगरालीक्स….Agra News: मैरिज होम में बदले दूल्हे, आगरा की रहने वाली दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, आगरा के मैरिज होम में एसी वाला कमरा न होने पर दुल्हन ने नहीं की शादी। ( Agra News: Marriage cancel after complaint of Groom changed#Agra)
पहला मामले में आगरा में दो बहनों की शादी मथुरा सुरीर मथुरा में तय हुई थी, शादी करने के लिए आगरा से परिवार दोनों बेटियों को लेकर टैटीगांव के मैरिज होम में पहुंच गया, यहां शादी होनी थी। शाम को गांव से बारात भी आ गई, दोनों भाई दूल्हे बनकर आए। शादी की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान कमरे में बैठे दूल्हों को देख दुल्हन पक्ष के परिजनों ने कहा कि ये वे दूल्हे नहीं हैं जिनको देखकर रिश्ता तय किया गया है था। जिन युवकों को दिखाकर रिश्ता तय किया था उनकी जगह दूसरे युवकों को दूल्हा बनाकर लाया गया है। इसे लेकर विवाद हो गया। जो युवक दूल्हा बनकर आए थे उनसे शादी करने से इन्कार कर दिया।
बिना शादी के लौट गए
काफी देर तक विवाद चलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। मगर, दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका और शादी किए बिना ही दुल्हन को लेकर आगरा आ गए।
मैरिज होम में एसी वाला कमरा न होने पर शादी से इन्कार
दूसरा मामले में फिरोजाबाद से लड़की वाले शमसाबाद आ गए थे, दूल्हा पक्ष में शमसाबाद में मैरिज होम बुक कराया था इसी में शादी होनी थी। दुल्हन को जिस कमरे में ठहराया गया उसमें एसी नहीं था इसी पर दुल्हन ने ऐतराज कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी से ही मना कर दिया। दुल्हन पक्ष की तरफ से अतिरिक्त दहेज मांगने के आरोप लगाते हुए शिकायत की है।