आगरालीक्स….आगरा में मौसम विभाग का अलर्ट. अगले पांच दिन हीट वेव्स के. 45 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना….पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में इस समय गर्मी ऐसी पड़ रही है जिससे कि हर कोई बेहाल है. हर किसी की जुबां पर एक ही बात है कि मार्च में ही गर्मी के तेवर इतने तल्ख हैं तो अप्रैल और मई जब आएगी तो क्या होगा. इधर मौसम विभाग ने भी गर्मी को लेकर एक तरह का अलर्ट जारी किया है. आगरा में आने वाले पांच दिन फुल फार्म वाली गर्मी के होने वाले हैं. मौसम विभाग ने दिन में हीट वेव्स चलने की संभावना जताई है. इस दौरान दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बुधवार को 42 डिग्री रहा तापमान
मार्च की शुरुआत से ही गर्मी का तेज लोगों को परेशान कर रहा है. हालात ये है कि दिन में धूप का तेज इतना अधिक होता है कि वो देखा तक नहीं जा रहा है. बुधवार को भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.