आगरालीक्स….आगरा में दवा कारोबारी के बेटे को कार सवारों ने पीटा, कारोबार से जुड़ा मामला, कार में खींचने की कोशिश।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित बीएस पैलेस अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी नरायन दास के बेटे निखिल देवनानी आनलाइन कपड़ों की बिक्री का काम करते हैं। जबकि नारायन दास का हॉस्पिटल में दवा सप्लाई करने का काम है। निखिल देवनानी आनलाइन कपड़ों की बिक्री के लिए जयपुर निवासी कारोबारी सुरेश उर्फ सनी से माल लेते थे लेकिन 45 दिन से काम बंद चल रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

मारपीट के बाद कार में खींचने की कोशिश
आरोप है कि 25 मार्च की सुबह निखिल देवनानी अपने घर से एक्टिवा लेकर दूध लेने जा रहे थे, तभी कार सवार सनी और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। कार में खींचने की कोशिश की, स्थानीय लोगों के आने पर वे निखिल को छोड़कर चले गए।
मुकदमा किया गया दर्ज
थाना निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर सनी सहित पांच अज्ञात के खिलाफ बलाव, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।