आगरालीक्स…आगरा में ‘हीट वेव’ का अलर्ट. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—मार्च में ही टूट जाएंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड…जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में गर्मी के तल्ख तेवर जारी हैं. गर्मी के कारण लोग परेशान हैं. उनका कहना है कि अभी तो गर्मी की शुरुआत ही है. अगर शुरुआत में ही गर्मी के तेवर इतने हैं तो मई जून वाली गर्मी में क्या होगा. खैर मौसम विभाग का भी मानना है कि इस बार मार्च में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. मौसम विभाग ने आगरा में हीव वेव की संभावना जताई है. आगरा में मार्च का महीना खत्म होने से पहले ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचन सकता है. 30 मार्च को दोपहर के समय हीव वेव चल सकती हैं.

शनिवार को इतना रहा तापमान
अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को तापमान में कुछ कमी नजर आई. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 20 डिग्री सेल्सियस रहा.