आगरालीक्स…आगरा में समय से पहले ही हीट वेव जैसे हालात बन रहे हैं. मार्च में पड़ रही मई जून जैसे तेवर वाली गर्मी. जानें आगरा का मौसम अपडेट
आगरा में मार्च में ही पड़ रही भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिन के समय ऐसा लग रहा है जैसे कि हीट वेव चल रही हो. मई जून जैसी गर्मी के तेवर अभी से दिखाई दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर मार्च में ही ये हाल है तो मई और जून में जानें क्या होगा. तापमान लगातार बढ़ रहा है. दिन के समय तो धूप में केवल जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान हाई रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा.